जोड़ने वाले खुद ही तोड़ रहे ! भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस नेताओं में भारी घमासान, पटना साहिब में जमकर हुई हाथापाई

जोड़ने वाले खुद ही तोड़ रहे ! भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस नेताओं में भारी घमासान, पटना साहिब में जमकर हुई हाथापाई

पटना. कांग्रेस के नेता भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं. लेकिन पटना साहिब पहुंची भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक वीडियो सामने आया है जिसमें कांग्रेस के लोग आपस में हाथापाई करते दिख रहे हैं. दरअसल, पटना साहिब गुरुद्वारा पहुँची भारत जोड़ो यात्रा में किसी बात को लेकर कांग्रेसी आपस में भिड़ गए.                                      

कांग्रेस द्वारा आयोजित भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को पटना साहिब पहुंची. कई मार्ग से होते हुए भारत जोड़ो यात्रा पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंची तो यहां कांग्रेसियों ने गुरु घर मत्था टेक गुरु महाराज से आशीर्वाद लिया. इसके पश्चात पटना साहिब गुरुद्वारा में ही कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर हाथापाई हुई है. जिस दौरान हाथापाई हुई उस समय बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, प्रेम रंजन मिश्र सहित कहीं बड़े नेता भी मौजूद रहे ।

वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से हाथापाई कर रहे कांग्रेसियों को हटाया। फिलहाल किस बात को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता पटना साहिब गुरुद्वारा में ही आपस में भिड़ गए यह बात अब यह स्पष्ट नहीं हो सकी है. 


Find Us on Facebook

Trending News