बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'लोकतंत्र की हत्या करने वाले कर रहे इसे बचाने की चिंता', चिराग पासवान ने राजद और कांग्रेस पर बोला जोरदार हमला

'लोकतंत्र की हत्या करने वाले कर रहे इसे बचाने की चिंता', चिराग पासवान ने राजद और कांग्रेस पर बोला जोरदार हमला

NALNDA: नालंदा लोकसभा क्षेत्र में 1 जून को मतदान है। इसके लिए 7 मई से नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बिहारशरीफ के कलेक्ट्रेट परिसर में भारी सुरक्षा के बीच नामांकन की प्रक्रिया की जा रही है। नामांकन के पहले ही दिन एनडीए समर्थित उम्मीदवार कौशलेंद्र कुमार ने जदयू से अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया।  

वहीं नालंदा लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन के बाद एनडीए प्रत्याशी द्वारा बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केन्द्र के मैदान में आयोजित आशीर्वाद सभा में शामिल होने पहुंचे लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कांग्रेस और राजद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस-राजद गठबंधन सत्ता में आया तो वह विरासत पर टैक्स लगाकर आम लोगों की संपत्ति जब्त कर लेगी।

उन्होंने कहा कि "राहुल गांधी यहां विरासत पर टैक्स लगाना चाहते हैं। अगर विरासत टैक्स लागू हो जाएगा तो आप लोगों की जमीन, गरीब किसान-मजदूर की संपत्ति, गहने-जेवर सब को हड़पने के लिए कांग्रेस-राजद कानून बनाएगी।" विरासत टैक्स के नाम पर 55% संपत्ति जब्त की जाएगी और उसे हड़प लिया जाएगा। "इसी सोच के साथ कांग्रेस-राजद सरकार बनाने का सपना देख रही है।"

कांग्रेस-राजद गठबंधन लोगों को डराने के लिए झूठी बातें कर रहा है कि संविधान खत्म हो जाएगा, आरक्षण समाप्त होगा और लोकतंत्र की हत्या हो जाएगी। उन्होंने कहा कि 1975 में आपातकाल लगाकर सही मायने में लोकतंत्र की हत्या करने वाले लोग ही आज लोकतंत्र की चिंता करने लगे हैं।

Suggested News