बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंडन के बाद स्नान करने के दौरान तीन भाई बहन गंगा में डूबे, 24 घंटे बाद युवक का शव बरामद

मुंडन के बाद स्नान करने के दौरान तीन भाई बहन गंगा में डूबे, 24 घंटे बाद युवक का शव बरामद

BEGUSARAI : जिले में मुंडन के बाद स्नान करने के क्रम में एक युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई थी। जिसका शव लगभग 24 घण्टे के बाद महेन्द्रपुर ढाला से बरामद हुआ। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

मृतक नगर थाना क्षेत्र के बिशनपुर निवासी विक्रांत ठाकुर का 21 वर्षीय इकलौता पुत्र विशाल कुमार बताया जाता है। परिजनों ने बताया की 9 जून को विशाल और उसकी दो बहनें वन्दना (23) और वसुंधरा(18) का मुंडन संस्कार था। यह मुंडन कार्यक्रम मटिहानी के खोरमपुर स्थित गंगा घाट पर किया जा रहा था। मुंडन कार्यक्रम के दौरान तीनो भाई बहन गंगा में स्नान करने लगे। नहाने के क्रम में अचानक तीनों नदी में डूबने लगे। 

उनको डूबते देख स्थानीय लोग तीनों को बचाने नदी में कूद पड़े। आनन फानन में किसी तरह दोनों बहनो को किसी तरह नदी से सकुशल निकाल लिया। लेकिन विशाल को नहीं बचाया जा सका। विशाल की डूबने से मौत हो गयी। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और गोताखोर को दी गई। काफी खोजबीन के बाद करीब 24 घण्टों के उपरान्त विशाल का शव बरामद किया जा सका। फिलहाल पुलिस शव के पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई कर रही है।

बेगूसराय से कृष्ण बल्लभ नारायण की रिपोर्ट

Suggested News