बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में गंगा नदी में डूबने से दो सगी बहनों सहित तीन की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मुंगेर में गंगा नदी में डूबने से दो सगी बहनों सहित तीन की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

MUNGER : मुंगेर में गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से दो सगी बहन सहित तीन की मौत हो गयी। घटना के बाद  परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव को गंगा में खोजकर बाहर निकाला। दरअसल हेमजापुर थाना क्षेत्र के हेमजापुर चांद टोला में गंगा स्नान के दौरान दो सगी बहनों की डूबने से मौत हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक संगीता कुमारी 6 वर्ष व रागनी कुमारी 4 वर्ष पिता रौशन महतों लखीसराय जिले के मेदनी चौकी खावा निवासी बताई जा रही है,जो अपनी मां के साथ ननिहाल हेमजापुर रक्षा बंधन में राखी बांधने के लिए आई हुई थी। आज घर में सबको सोता देख दोनो बच्ची खेलते खेलते गंगा किनारे चली गई और नहाने लगी। 

इसी दौरान काफी गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगी। बच्ची को डूबता देख आस पास के लोगों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया और बच्ची को बचाने के प्रयास में जुट गए। तब तक काफी देर हो चुकी थी। हालांकि ग्रामीणों ने खोजबीन जारी रखा। तकरीबन एक घंटे बाद दोनो बच्चियों का शव गंगा से बरामद किया गया। 

वहीं घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है। घटना की जानकारी हेमजापुर पुलिस को मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पिता दिल्ली में मजदूरी करता है। दूसरी तरफ बरियारपुर प्रखंड में भी एक युवक की नहाने के क्रम में डूबने से मौत हो गई।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Suggested News