बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियो का तांडव, तीन को मारी गोली हालत गंभीर

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियो का तांडव, तीन को मारी गोली हालत गंभीर

BEGUSARAI : जिले में बेखौफ अपराधियों ने बीती रात जमकर तांडव मचाया। अपराधियों ने प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन युवकों को गोली मार दी। घटना में गंभीर रुप से घायल तीनो को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

बताया जा रहा है कि पहली घटना को अपराधियों ने जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के दुलरुआधाम के निकट अंजाम दिया। जहां भोज खाकर लौट रहे दो भाइयों को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि मनीष कुमार एवं सुनील कुमार नामक दो भाई अपने ननिहाल से भोज खाकर लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ अपराधी उनके साथ लूटपाट करने लगे। जब दोनो विरोध किया तो गोली मार दी। 

घटना में गंभीर रुप से घायल दोनो भाइयो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

वहीं दूसरी घटना को अपराधियों ने  जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी में अंजाम दिया। जहां मोहम्मद कासिम नामक एक व्यक्ति को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि फेरी लगाने का काम करने वाला मोहम्मद कासिम अपने घर लौट रहा था, इसी दौरान राजीव यादव नामक अपराधी ने उसे गोली मार दी। घटना में गंभीर रुप से घायल कासिम को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

फिलहाल पुलिस घटना के शिकार युवकों के बयान पर मामला दर्ज कर मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

बेगूसराय से धनंजय की रिपोर्ट

Suggested News