बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, दो की मौत, मरनेवालों में एक महिला पहली बार गई थी टहलने, जिसे पति ने रोका लेकिन नहीं मानी बात

मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, दो की मौत, मरनेवालों में एक महिला पहली बार गई थी टहलने, जिसे पति ने रोका लेकिन नहीं मानी बात

GOPALGANJ :  जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के पथरा गांव के समीप नेशनल हाईवे 27 पर मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। जिससे एक महिला और एक वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पथरा गांव के स्व. मनबोध मांझी की 30 वर्षीय पत्नी शिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को सदर अस्पताल में लाया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। उधर मृतकों के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है। मृतकों में मांझागढ़ थाना क्षेत्र के पथरा गांव के लक्ष्मी मांझी की 40 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी और मांझागढ़ थाना क्षेत्र के ही स्व. मुखा ठाकुर के 65 वर्षीय पुत्र दीनानाथ ठाकुर शामिल हैं। 

घटना का संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार की अहले सुबह पथरा और झझवा समेत अन्य गांव के लोग मॉर्निंग वॉक के लिए नेशनल हाईवे 27 पर गए हुए थे। इस बीच एक तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने नेशनल हाईवे 27 पर लोगों को धक्का मारते हुए फरार हो गया। हादसे में बचे लोगों की मदद से घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी गई। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उठा कर लेकर सदर अस्पताल में पहुंचे। वहीं घायल महिला को भी आसपास के लोगों ने उठकर इलाज के लिए लेकर सदर अस्पताल में आए और उसके परिवार के सदस्यों को जानकारी दी गई। 

सूचना मिलने के बाद घायल महिला के परिजन भी सदर अस्पताल में पहुंचे। जहां उनकी मौजूदगी में महिला का इलाज चल रहा है। उधर हादसे के बाद घटना की सूचना परिवार के सदस्य समेत अन्य लोगों ने मांझागढ़ थाना की पुलिस को दी। पुलिस सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।

पति की मान गई होती बात तो नहीं जाती जान

सड़क दुर्घटना में मौत की शिकार हुई लक्ष्मी मांझी की पत्नी सावित्री देवी अगर अपने पति की बात मान गई होती तो उसकी जान नहीं जाती। पति ने बताया कि उसकी पत्नी पहली बार सुबह में टहलने के लिए घर से निकली हुई थी। घर से निकलने के पूर्व पति ने उसे मना किया था कि वह टहलाने के लिए नहीं जाए। लेकिन वह पति की बात न मानकर टहलने के लिए निकली और हादसे की शिकार हो गई जिससे उसकी जान चली गई।

दीनानाथ के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अपनी जान गवां बैठे दिनानाथ ठाकुर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य दहाड़ मार कर रोने। बताया जा रहा है कि मृतक की चार बेटी व तीन बेटे हैं। जिसमें तीन बेटी व एक बेटे की शादी हो चुकी है। वह राजमिस्त्री का काम कर परिवार की गाड़ी चलाता था। उसकी मौत के बाद परिजनों को घर का खर्च व बाकि बचे बेटे व बेटी की शादी करने की चिंता सताने लगी है। 

घायल महिला के पति का दो वर्ष पूर्व हो चुकी है मौत

पथरा गांव की रहने वाली सड़क दुर्घटना में घायल महिला शिला देवी के पति की मौत दो वर्ष पूर्व हो चुकी है। उसका पति स्व. मनबोध मांझी ट्रक चालक था। ट्रक पलटने से उसकी जान चली गई थी। शिला के परिवार में उसके एक बेटे व दो बेटी के साथ वृद्ध सास व ससुर हैं। उधर इकलौटे बेटे की मौत के बाद वृद्ध पिता पर ही बहू व बच्चों की जिम्मेवारी है।

Suggested News