बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के चार जिलों में वज्रपात का अलर्ट,आपदा प्रबंधन विभाग की चेतावनी

बिहार के चार जिलों में वज्रपात का अलर्ट,आपदा प्रबंधन विभाग की चेतावनी

PATNA: आपदा प्रबंधन विभाग ने भारी वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी किया है। बिहार के चार जिलों बांका,भागलपुर,मुंगेर और जमुई के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बांका जिला के बांका सदर, बेलहर, चान्दन, फुल्लीडूमर, कटोरिया, अमरपुर, शम्भूगंज प्रखंड के लिए अलर्ट जारी किया गया है। दोपहर 2.30 बजे तक के लिए चेतावनी जारी की गई है। 

वहीं, जमुई जिला के बरहट, लक्ष्मीपुर, गिधौर, झाझा, चकाई प्रखंड में अलर्ट जारी हुआ है। भागलपुर जिला के जगदीशपुर, शाहकुंड, सुल्तानगंज प्रखंड में अलर्ट और मुंगेर जिला के टेटिया, बम्बर, तारपुर, असरगंज, संग्रामपुर प्रखंड में अलर्ट जारी किया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील है। 


Suggested News