बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS - गढ़वाल का यह सांसद होगा उत्तराखंड का नया सीएम, भाजपा ने की घोषणा, जानिए कौन है वो

BREAKING NEWS - गढ़वाल का यह सांसद होगा उत्तराखंड का नया सीएम, भाजपा ने की घोषणा, जानिए कौन है वो

देहरादून। उत्तराखंड में सीएम  त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद मचे सियासी हलचल पर विराम लग गया है। भाजपा ने  त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह नए सीएम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने सीएम पद के लिए  तीरथ सिंह रावत के नाम को मंजूरी दी है। रावत अब उत्तराखंड के नए सीएम होंगे। बताया जा रहा है कि आज शाम वह इस पद की शपथ ले सकते हैं। 

इससे पहले उत्तराखंड के नए सीएम के चयन को लेकर पार्टी की बैठक में तीरथ सिंह रावत के नाम पर सहमति बनी। खुद पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके नाम को आगे बढ़ाया। जिसे सर्व सम्मति ने मंजूर कर लिया गया। तीरथ सिंह रावत फिलहाल गढ़वाल से सांसद भी हैं।

प्रदेश के पहले शिक्षा मंत्री  भी रहे

तीरथ सिंह रावत 2000 में उत्तराखण्ड के प्रथम शिक्षा मंत्री चुने गए थे। इसके बाद 2007 में उत्तराखण्ड के प्रदेश महामंत्री चुने गए थे। बाद में उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 

बता दें पार्टी की अंदरुनी नाराजगी के कारण  सीएम पद पर काबिज त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कल इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से ही प्रदेश में सीएम पद को लेकर माथापच्ची तेज थी।



 
 


Suggested News