बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार को विशेष राज्य का दिलाने के लिए ट्रेन की रफ्तार पर लगाया ब्रेक, पटरी पर देने लगे धरना

बिहार को विशेष राज्य का दिलाने के लिए ट्रेन की रफ्तार पर लगाया ब्रेक, पटरी पर देने लगे धरना

PATNACITY : बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग लंबे समय से की जा रही है। लेकिन न तो इसको लेकर कभी केंद्र सरकार गंभीर नजर नहीं आया। केंद्र ने भले ही विशेष राज्य की मांग को अब तक दरकिनार किया हो, लेकिन बिहार में इस मुद्दे पर राजनीति खत्म नहीं हो रही है। सोमवार को एक बार फिर विशेष राज्य की मांग को लेकर जन अधिकार पार्टी के तरफ से रेल रोको अभियान की शुरुआत की गई। इस कड़ी में जाप कार्यकर्ताओं ने पटना साहिब स्टेशन से कुछ ही दूरी पर यानी दिदारगंज रेलवे हाल्ट पर जाप के नेताओ ब कार्यकर्ताओ ने रेल मार्ग जाम कर दिया जिसके बजह से ट्रेन खड़ी रही। वहीं जाप कार्यकर्ताओं के इस प्रदर्शन के कारण दूसरे ट्रेनों के परिचालन पर भी प्रभाव पड़ा।

आज बिहार को विशेष राज्य को दर्जा, बिहार में बढ़ती बेरोजगारी,एमएसपी, सहित ऐसे कई अन्य मुद्दे को लेकर आज जनाधिकार पार्टी के तरफ से रेल चक्का जाम अभियान चलाया गया। जाप कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार के विकास के लिए यह जरुरी है कि इसे विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए। लेकिन केंद्र सरकार बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जाप नेताओं ने इसके लिए नीतीश सरकार को भी जिम्मेदार ठहराया है। 

इस आंदोलन का नेतृत्व जाप के पटना जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद यादव ने किया। मौके पर जाप के सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष भानू यादव ,दिलीप यादव,बिसनाथ यादव,बबलू यादव सहित कई नेता मौजूद रहे।

Suggested News