बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नापंसद पति से छुटकारा पाने के लिए पत्नी ने प्रेमी को बुलाया आधीरात...और खोल दी अपने घर की कुंडी, फिर हुआ ऐसा कांड जानिए...

नापंसद पति से छुटकारा पाने के लिए पत्नी ने प्रेमी को बुलाया आधीरात...और खोल दी अपने घर की कुंडी, फिर हुआ ऐसा कांड जानिए...

GAZIABAD: पति पत्नी और वो के किस्से तो आपने खूब सुने होंगे। लेकिन पत्नी को जब पति पसंद न आए तो पत्नी ने ऐसी साजिश रची की पुलिस हैरान रह गई। पत्नी ने पूरी साजिश के लिए पुराने आशिक का ऐसा सहारा लिया कि घर के तमाम किमती ज्वेलर्स को प्रेमी के हवाले कर दिया। पति और ससुराल के छुटकारा लेकर पत्नी प्रेमी के संग नई जिंदगी की शुरूआत करती इससे पहले ही पत्नी के काले कारनामे का हो गया खुलासा। 

आइये अब हम आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। मामला यूपी के गाजियाबाद की है। पांच दिसंबर की रात थाना मुरादनगर के गांव सुराना निवासी धर्म सिंह के घर चोरी होने के संबंध में थाना मुरादनगर पर धर्म सिंह के पुत्र सचिन की तरफ से एक तहरीर दी गई जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया व चोरी की घटना को अनावृत करने हेतु गाजियाबाद पुलिस ने टीम गठित की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद कलानिधि नैथानी , पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इराज राजा क्षेत्राधिकारी सदर महिपाल सिंह के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक सरवणन टी के नेतृत्व में घटना का खुलासा हेतु एक टीम का गठन किया गया। जिसके क्रम में गठित टीम द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए घटना का सफल अनावरण 10 दिसंबर को किया गया। 

जिसमें वादी की पत्नी शिवानी व उसके प्रेमी रोहित को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो वादी सचिन की पत्नी शिवानी ने बताया कि वह रोहित से शादी से पहले से प्यार करती है. उसे अपना पति पसंद नहीं था वह उसे बात बात पर डांटता था। इसलिए उसने 5 तारीख की रात्रि को परिवार के सभी लोगों को चाय में नींद की गोली मिलाकर पिला दी। जो उसे उसके प्रेमी रोहित ने दी थी। जिससे सभी ससुराल वाले गहरी नींद में सो गए। इसके बाद उसने अपने प्रेमी रोहित को बुलाकर सारी ज्वेलरी उसको दे दी। 

सुबह होने पर चोरी होने का नाटक रचा तथा घर में ऊपर के जीने का कुंडा तोड़ा गया। जिससे ऐसा प्रतीत हो कि चोरी हुई है। जबकि शिवानी ने मेन गेट का दरवाजा खोलकर उसे अंदर घुसाया था। घर की सारी ज्वेलरी निकाल कर उसे दी थी।  इन दोनों ने सही समय आने पर घर से भागने की योजना बनाई थी। जिसे गाजियाबाद पुलिस की सतर्कता व कर्तव्य निष्ठा के कारण पूर्ण ना कर सके और पुलिस ने आशिक को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 16 जोड़ी पायल चांदी 25 जोड़ी बिचुआ चांदी चार अंगूठी सोने की 4 जोड़ी टॉप्स सोने एक जोड़ी झुमका सोने दो नाक की लोंग सोने की बरामद की।

Suggested News