बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गुरूद्वारे में मत्था टेक अनंत सिंह ने भरी हुंकार, कहा मुंगेर जाऊंगा नीतीश को भगाऊंगा

गुरूद्वारे में मत्था टेक अनंत सिंह ने भरी हुंकार, कहा मुंगेर जाऊंगा नीतीश को भगाऊंगा

पटना : मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने गुरुवार को तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेक गुरु के दरबार में हाजरी लगाई. इस दौरान अनंत सिंह ने वहां लंगर छका और मिडिया से भी मुखातिब हुए. 

गुरुद्वारा पहुंचे अनंत सिंह ने यह साफ कर दिया कि वह मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। जिसके लिए वह 18 जनवरी से रोड शो करने वाले हैं.अपने रोड शो के दौरान अनंत सिंह मुंगेर की जनता से मिलेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे. उन्होंने कहा कि जनता अगर सेवा का मौका देगी तो मै जरूर जीतूंगा। लोकसभा चुनाव के दौरान उनका मुद्दा होगा क्षेत्र में विकास करना और नीतीश सरकार को राज्य से भगाना. 

गौरतलब है कि विधायक अनंत सिंह अपने रोड शो से पहले लगातार भगवान के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं. इससे पहले मकर संक्रांति के मौके पर अनंत सिंह अपने गांव लदमा गए थे. जहां पहुंचकर वे प्रसिद्ध मंदिर ब्राह्मणी स्थान गए और ब्राह्मणी माता की पूजा-अर्चना की. 

Suggested News