बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

50 साल के हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस से जुड़े वकीलों ने लोगों के बीच बांटे मास्क

50 साल के हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस से जुड़े वकीलों ने लोगों के बीच बांटे मास्क

SASARAM :  कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन है। राहुल गांधी आज 50 साल के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस नेताओं और उनके समर्थकों द्वारा बधाई देने और कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये गये। 

इसी कड़ी में सासाराम कांग्रेस और राहुल गांधी के समर्थक जिले के वकीलों द्वारा उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई। 

वहीं राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर जिले के सिविल कोर्ट परिसर में कांग्रेस से जुड़े अधिवक्ताओं ने कोविड-19 से बचने के लिए मास्क का वितरण किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने अंदाज में राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। 

इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में जो परिस्थिति बनते जा रही है, उसमें राहुल गांधी ही एकमात्र विकल्प है जो देश को बचा सकते है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को त्याग की प्रतिमूर्ति बताते हुए कहा कि राहुल गांधी अगर चाहते तो बहुत पहले ही देश के प्रधानमंत्री बन जाते। लेकिन वह पद की जगह विचारों को महत्व देते हैं। 

वहीं अधिवक्ता कन्हैया सिंह ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।

सासाराम से राजू कुमार की रिपोर्ट

Suggested News