बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

असम के लिए आज का दिन बेहद अहम, जारी होगी एनआरसी की अंतिम सूची

असम के लिए आज का दिन बेहद अहम, जारी होगी एनआरसी की अंतिम सूची

NEWS4NATION DESK : पूर्वोत्तरराज्य असम के लिए आज का दिन बेहद अहम है। आज शनिवार को असम में एनआरसी की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। इस अंतिम सूची को लेकर लोगों में बेचैनी का माहौल है। इस सूची से जिन लोगों का नाम नहीं होगा उनके लिए नागरिकता का संकट खड़ा हो जाएगा।

हालांकि सीएम सोनोवाल ने कहा है कि एनआरसी से बाहर होने पर चिंतित होने की जरूरत नहीं है शांति बनाए रखें। उन्होंने कहा है कि हर किसी को नागरिकता सिद्ध करने का पूरा मौका मिलेगा। 

एनआरसी की अंतिम सूची जारी होने के बाद किसी तरह की को अशांति पैदा न हो इसे लेकर राज्य प्रशासन ने गुवाहाटी सहित संवेदनशील इलाकों में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि कार्यालयों में सामान्य कामकाज, आमजनों और यातायात की सामान्य आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए ऐसा किया गया है।

एनआरसी सूची पर राज्य के लोगों को कई तरह की आशंकाएं सता रही हैं। सबसे बड़ा सवाल है कि अगर सूची में उनका नाम नहीं हुआ तो उनके साथ क्या होगा? क्या उन्हें विदेशी माना जाएगा।

असम में अवैध प्रवासियों को राज्य से हटाने के लिए 2010 में एनआरसी को अपडेट करने की शुरुआत बारपेटा और कामरूप जिले से शुरू हुई थी। सर्वोच्च न्यायालय ने 2014 में राज्य को एनआरसी अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया। 2015 में शीर्ष अदालत की निगरानी में इसका काम फिर शुरू हुआ था।


Suggested News