बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आज मनाया जा रहा है शेखपुरा का 29 वां स्थापना दिवस, कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी

 आज मनाया जा रहा है शेखपुरा का 29 वां स्थापना दिवस, कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी

SHEKHPURA : आज शेखपुरा जिला का 29 वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी शेखपुरा पहुंचे। जहाँ सर्किट हाउस में पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें सम्मानित किया। इसके बाद शिक्षा मंत्री शेखपुरा समाहरणालय के खेल मैदान में जिला स्थापना दिवस को लेकर आयोजित मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। 


इस मौके पर राजद के क्षेत्रीय विधायक विजय सम्राट, बरबीघा विधायक सुदर्शन कुमार, डीएम सावन कुमार, एसपी कार्तिकेय शर्मा, पूर्व जदयू विधायक रणधीर कुमार सोनी सहित जिले के तमाम वरीय अधिकारी और पुलिस जवान और आम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिले की विधि व्यवस्था सहित योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई। 

बताते चलें की 31 जुलाई 1994 को हंगामे और उथल-पुथल के बीच शेखपुरा को अलग प्रशासनिक जिले का दर्जा मिला मिला था। क्षेत्रीय विधायक राजो सिंह के भागीरथ प्रयास की वजह से इसे अलग जिला बनाया गया। इसके एक महीने पहले लखीसराय को जिले का दर्जा मिलने के बाद भी तब का शेखपुरा अनुमंडल मुंगेर जिले का हिस्सा बना रहा।

अनुमंडल मैदान पर हो-हंगामे के बीच मुख्यमंत्री के रूप में लालू प्रसाद ने शेखपुरा को जिले का दर्जा देने की आधिकारिक घोषणा की थी। इस 28 वर्षो में जिले ने महत्वपूर्ण राजनीतिक उतार-चढ़ाव के साथ सामाजिक बदलाव और प्रशासनिक खनक का गवाह बना। आज शेखपुरा ने स्वास्थ्य, शिक्षा सहित कई मामले में राज्य के शीर्ष जिले के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

शेखपुरा से दीपक की रिपोर्ट 





Suggested News