बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

संपूर्ण क्रांति दिवस आज, सीएम नीतीश ने जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

संपूर्ण क्रांति दिवस आज, सीएम नीतीश ने जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

PATNA : आज संपूर्ण क्रांति दिवस है। इस मौके पर पटना के गांधी मैदान के दक्षिणी छोर स्थित जेपी की प्रतिमा के निकट राजकीय आज राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मौके लोकनायक जयप्रकाश नारायण को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके सिद्धांतों को याद किया।

नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान स्थित जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी समेत नीतीश कैबिनेट के कई मंत्री और विधायक मौजूद रहे।  

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेपी के अनुयायी रहे हैं और 1974 की सम्पूर्ण क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी।

कुंदन की रिपोर्ट



Suggested News