बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस की गाड़ी पर किया था हमला, अब 500 लोगों को बनाया गया आरोपी

पुलिस की गाड़ी पर किया था हमला, अब 500 लोगों को बनाया गया आरोपी

आरा। छपरा-आरा फोरलेन पर डोरीगंज-बड़हरा की सीमा के बीच जाम हटाने गई बड़हरा पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। दारोगा कृष्णा प्रसाद के बयान पर बड़हरा थाना में दर्ज प्राथमिकी में करीब 400 से 500 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े फूटेज के आधार पर उनकी पहचान करने के प्रयास में लगी हुई है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 

जानकारी के अनुसार दर्ज प्राथमिकी में पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला करने, गोली चलाने एवं सरकारी कागजात लूटे जाने का आरोप है। इसके अलावा पुलिस की सरकारी जीप को भी पलटे जाने का गंभीर आरोप है। जिस पर जिले के पुलिस कप्तान ने कड़ा एक्शन लिया है। एक साथ 500 लोगों पर मामला दर्ज कर उन्होंने साफ कर दिया है कि वह इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं करेंगे. 

पुलिस की गोली से हुई युवक की मौत

गौरतलब है कि गुरूवार की शाम आरा-छपरा फोरलेन पर भीषण जाम लगा हुआ था। इस दौरान बड़हरा पुलिस की गश्ती पार्टी की टीम डोरीगंज-बड़हरा की सीमा क्षेत्र में जाम हटाने गई हुई थी। इस दौरान अवैध बालू लदे ट्रकों को इधर-उधर कराए जाने को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद बालू माफियाओं ने पुलिस पर पहले पथराव किया था। बाद में फायरिंग की थी। इस दौरान पुलिस की जीप को भी पलटे जाने का आरोप है।  बाद में पुलिस ने भी जवाबी फायरिग की थी। जिसमें एक ट्रक के उप चालक सचिन कुमार की मौत हो गई थी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव के साथ करीब छह-सात घंटे तक आरा-छपरा फोरलेन को जाम कर बवाल काटा था। पुलिस पर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे।  


Suggested News