बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मिस इंडिया 2023 के टॉप लिस्ट में शामिल हुई रोहतास के बेनसागर की भैरवी सिंह, खूबसूरती के हो जाएंगे दीवाने

मिस इंडिया 2023 के टॉप लिस्ट में शामिल हुई रोहतास  के  बेनसागर की भैरवी सिंह, खूबसूरती के हो जाएंगे दीवाने

SASARAM : मिस इंडिया 2023 प्रतियोगिता इस बार के लिए खास होने जा रहा है, क्योंकि इस बार प्रतियोगिता में बिहार की बेटी का भी सेलेक्शन हुआ है। मिस इंडिया 2023 के टॉप लिस्ट रोहतास ज़िले के काराकाट प्रखंड बेनसागर की 23 वर्षीय भैरवी सिंह ने अपनी जगह बना ली है। भैरवी सिंह फिलहाल दिल्ली में लॉ की पढ़ाई कर रही है। 

सेंट माइकल्स के की है 12वी

भैरवी ने अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई पटना के सेंट माइकल्स हाई स्कूल से की है। भैरवी 12वीं तक पढ़ाई बिहार की राजधानी पटना से की है। उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली मूव कर गई। दिल्ली में बिहार की बेटी कानून की पढ़ाई कर रही हैं। मिस इंडिया 2023 के दूसरे राउंड के लिए क्वालीफाई करने वाली भैरवी दिल्ली के गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई कर रही है।

अभी पटना में रहता है भैरवी का परिवार

मूल रूप से भैरवी का परिवार रोहतास जिले से जुड़ा है। लेकिन अभी पूरा परिवार पटना में रहता है। भैरवी के पिता का नाम विनोद कुमार है. उनके पिता एक व्यापारी है और भैरवी की मां वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी के तहत आरकेएस कॉलेज में एक प्रोफेसर है। 

भैरवी ने मिस इंडिया 2023 में भाग लिया है और वह दूसरे राउंड के लिए क्वालीफाई की है, जो मुंबई में होने जा रहा है. बता दें कि भैरवी का चयन टॉप में हुआ है। बिहार के लोग भैरवी को खूब दुआ दे रहे है. भैरवी ने बिहार का नाम रौशन किया है. अपनी सपनों की उड़ान से बिहार की बेटी ने बिहार के लोगों को प्राउड फील करवाया है


Suggested News