बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भैंस के बाद इस तोते ने उड़ाई यूपी पुलिस की नींद, तलाश करने में हो गए पसीने-पसीने

भैंस के बाद इस तोते ने उड़ाई यूपी पुलिस की नींद, तलाश करने में हो गए पसीने-पसीने

अलीगढ़। कुछ साल पहले पहले यूपी पुलिस एक बड़े नेता की गुम भैंस को खोजने को लेकर परेशान थी। अब एक बार फिर पुलिस परेशान है। लेकिन इस परेशानी का कारण प्रदेश में बढ़ते अपराध नहीं या भैंस नहीं, बल्कि एक तोता है। यह तोता दस दिन पहले 2 मार्च को लापता हो गया है. जिसकी तलाश के लिए उसके मालिकों में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद उसकी खोजबीन की कोशिश की जा रही है।

अफ्रीकन नस्ल का बोलनेवाला तोता

अलीगढ़ की क्वार्सी थाना क्षेत्र के रमेश विहार के मकान नंबर-206 निवासी सरोज सिंह ने तोते के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। सरोज सिंह ने बताया कि उसकी पुत्रवधू सौम्या ने अफ्रीकन नस्ल का बोलने वाला तोता दो साल पहले 40 हजार रुपए में ऑनलाइन खरीदा था। उस समय पुत्रवधु बेंगलुरु में रहती थी। पिछले दिनों लंदन की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पद पर नौकरी लगने के बाद वह तोते को रमेश विहार स्थित घर पर देकर चली गई। दो मार्च को तोता घर से लापता हो गया।

तोता भूरे रंग का है और लाल है इसकी पूंछ, खोजने पर दस हजार का इनाम
 इंसानी बोली बोलने वाले इस तोते का पता बताने वाले के लिए इनाम भी रखा गया है। इस विदेशी तोते का पता बताने वाले को दस हजार रुपए तक इनाम की घोषणा की गई है। इतनी ही नहीं तोते की तलाश के लिए पोस्टर व पैंम्फलेट भी छपवाए गए हैं, जिन्हें लोगों में बांटा जा रहा है ताकि किसी को भी तोता मिले को वो जानकारी दे सकें। इस अफ्रीकन नस्ल के तोते की खासियत यह है कि यह तोता भूरे रंग का है और इसकी पूंछ लाल है। यह आदमी की आवाज में बोलता है। घरवालों के नाम लेता है और सीटी भी बजाता है।

पुलिस भी कर रही है खोज

थाना क्वार्सी में बोलने वाले तोते की गुमशुदगी दर्ज है। तोते की तलाश की जा रही है। अगर किसी को तोते के बारे में सूचना मिलती है तो वह 112 व थाने में संपर्क कर सकता है।

Suggested News