बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ट्रैक्टर से 1500 किलो गांजा बरामद, बाजार में करोड़ों में हैं कीमत

ट्रैक्टर से 1500 किलो गांजा बरामद, बाजार में करोड़ों में हैं कीमत

लखीसराय: नशे के कारोबारियों पर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी दर्ज करते हुए गांजे की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस के अनुसार 1500 किलो गांजा एक ट्रैक्टर पर ले जाया जा रहा था, जिसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान ट्रैक्टर का चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। 

बड़हिया पुलिस ने की कार्रवाई

मामला बड़हिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां बीती रात एनएच 80 ग्राम गंगासराय के पास  रात्रि गश्ती में निकले पुलिस पदाधिकारी  सत्येंद्र कुमार सिंह द्वारा गणेश मंदिर के पास एक ट्रैक्टर पर संदिग्ध वस्तु लोड रहने की आशंका में चालक को रुकने के लिए कहा गया। लेकिन ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर तेजी से NH80 होते हुए लखीसराय की तरफ भागने लगा। जिससे गश्ती दल द्वारा पीछा किया गया लगभग 1 किलोमीटर तक पीछा करने पर चालक गाड़ी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। जब ट्रैक्टर की तलाशी लिया गया तो गांंजा जैसा पदार्थ पाया गया।

2 करोड़  42 लाख का गांजा

सूचना पाकर थानाध्यक्ष डीके पांडे तथा उत्पाद अधीक्षक लखीसराय द्वारा संयुक्त रूप से घटनास्थल पर जाकर सभी गांंजा का वजन कराया गया तो कुल 1516.8 किलो गांँजा पाया गया। जिसका बाजार मे अनुमानित मूल्य दो करोड़ 42 लाख ₹56000 है। न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर संख्या BR019D-7574, टेलर संख्या BR019E- 3915 पर 74 बोरा में 147 पैकेट जिसका कुल वजन 1516.8 किलो गांँजा बरामद किया गया है।

लखीसराय आरक्षी अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया की मामले की छानबीन की जा रही है। जो भी आरोपी होगा उस पर PMLA के तहत कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी दाल में शामिल पुलिसकर्मी थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पांडे, उत्पाद अधीक्षक लखीसराय श्री शैलेंद्र कुमार चौधरी, पुलिस अवर निरीक्षक रंजन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह, सैप  कपिल शाह, सैप  दीप नारायण सिंह शामिल थे।

Suggested News