बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी-प्रेमिका ने दी जान, लंबे समय से दोनों में चल रहा था लव...

ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी-प्रेमिका ने दी जान, लंबे समय से दोनों में चल रहा था लव...

N4N DESK: बिहार के बक्सर जिले में एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना सोमवार सुबह की है। डुमरांव और टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक पर दोनों का शव मिला। 

खबर के मुताबिक मृतक का नाम गोपाल कुमार है। वह होमगार्ड का सिपाही था और बक्सर में ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात था। गोपाल राजपुर थाना क्षेत्र के उतड़ी गांव का रहने वाला था। वहीं लड़की के बारे में जानकारी मिली है कि उसकी शादी हो चुकी थी। वह इटाढ़ी थाना क्षेत्र कुकुढा गांव की रहने वाली थी। उसके दो बच्चे भी हैं।

शादी के बाद भी लड़की प्रेमी से मिलती थी। सुबह दोनों ने दिल्ली से पटना आने वाले तूफान एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों ने ट्रैक पर शव देखा तो रेलवे पुलिस को सूचना दी गई।

इसके बाद पुलिस दोनों शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Suggested News