बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में IPS अधिकारियों का ट्रांसफर : दो को किया गया तबादला, दो को मिला अतिरिक्त प्रभार

बिहार में IPS अधिकारियों का ट्रांसफर : दो को किया गया तबादला, दो को मिला अतिरिक्त प्रभार

पटना. बिहार सरकार ने दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है, जबकि दो को अतिरिक्त प्रभार दिया है। गृह विभाग के आदेश के अनुसार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पंकज सिन्हा और गरिमा मलिक और अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि क्षत्रनील सिंह और पी. कन्नन का स्थानांतरण किया गया है।

पंजक कुमार सिंह भारतीय पुलिस सेवा के 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी है। वे तिरहुत जोन के पुलिस महानिरीक्षक है। उन्हें बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (उत्तरी मंडल) मुजफ्फरपुर में महानिरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

क्षत्रनील सिंह भारतीय पुलिस सेवा के 2005 के आईपीएस अधिकारी है। वे बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (उत्तरी मंडल) मुजफ्फरपुर में महानिरीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्हें शाहाबाद जोन का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है।

वहीं पी कन्नान भारतीय पुलिस सेवा के 2005 के आईपीएस अधिकारी है। वे विशेष निगरानी इकाई (पटना) में पुलिस उप महानिरीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्हें सारण जोन का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है।

वहीं गरिमा मलिक भारतीय पुलिस सेवा के 2006 बैच की आईपीएस अधिकारी है। वे अपराध अनुसंधान विभाग (पटना) की पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर तैनात है। उन्हें बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (केंद्रीय मंडल) पटना में पुलिस उप महानिरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


Suggested News