बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में दर्दनाक हादसा : मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को कार ने रौंदा, 2 लोगों की मौत, आक्रोशितों लोगों ने किया पुलिस पर पथराव

पटना में दर्दनाक हादसा :  मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को कार ने रौंदा, 2 लोगों की मौत, आक्रोशितों लोगों ने किया पुलिस पर पथराव

PATNA : राजधानी पटना में तेज रफ्तार कार ने एक बार फिर कहर बरपाया है। राम कृष्णा नगर थाना के न्यू बाईपास रोड पर तेज रफ्तार से जा रहे  कार ने मॉर्निंग वाकिंग करने वाले एवं कई राहगीरों को कुचल दिया। इस हादसे  में 2 लोगों की मौत हो गयी जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहांसभी की हालत गंभीर बनी हुई है।  मरनेवालों में चांगड निवासी 60 वर्षीय कृष्णा राय रामकृष्ण नगर के सोरमपुर निवासी स्वास्थ्य विभाग से रिटायर 65 वर्षीय कर्मचारी की मौत हो गयी और एक अन्य भी शामिल है। जबकि घायलों में स्थानीय सोरम पुर निवासी निवासी छोटन कुमार व धीरज कुमार समेत एक अन्य घायल है। वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार को घेर कर दो लोगों को बंधक बनाकर जमकर पिटाई करने लगे। वही कार सवार अन्य लोग फरार होकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह करीब 5:30 बजे के आसपास स्थानीय लोग बाईपास किनारे मॉर्निंग वॉक करने निकले थे इसी दौरान झारखंड नंबर की एक ब्रेजा कार तेज रफ्तार से गुजरी कार सवार नशे में धुत लग रहा था। जिससे कई लोगों पर कार को चढ़ा दिया। इस हादसे में कार की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 जख्मी हो गए। घटना में मृतकों की मौत परिजनों में कोहराम मच गया। घायलों का इलाज कराने परिजन आस पास के निजी अस्पतालों में जुटी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार में चार लोग सवार थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कार मालिक और कार से फरार हुए लोगों को पता लगाया जा रहा है।

घटना के बाद इलाके में लोगों ने सड़क जाम कर जमकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की  स्थानीय लोगों का कहना था कि बाईपास पर पुलिस प्रशासन बेलगाम रफ्तार से जा रहे वाहनों पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित होती रही है। पहले भी बाईपास पर तेज रफ्तार में कई लोगों की जान ले ली है।

  इधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची राम कृष्णा नगर थाना पुलिस बंधक बने लोगों को छुड़ाने पहुंची तो उग्र लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। उग्र लोगों के हमले में पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। किसी तरह पुलिस बंधक बने कार सवार दो लोगों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर पुलिस थाना लेकर गई। इधर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों का इलाज के लिए आसपास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।  बाद में मौके पर रामकृष्णानगर जक्कनपुर कंकड़बाग पत्रकर नगर समेत आसपास के कई थानों की पुलिस पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कार मालिक और कार से फरार हुए लोगों को पता लगाया जा रहा है।

Suggested News