बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना जंक्शन से निकली तिरंगा यात्रा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए हर परिवार को करना होगा यह काम

पटना जंक्शन से निकली तिरंगा यात्रा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए हर परिवार को करना होगा यह काम

पटना. ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए बड़े स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को पटना जंक्शन से तिरंगा यात्रा निकाली गई. पटना जंक्शन से रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही सुरक्षाबलों और पुलिस के जवानों ने हाथों में तिरंगा थामकर राष्ट्रीय ध्वज की महत्ता के प्रति जागरूक किया. इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूली छात्र –छात्राएं भी तिरंगा थामे यात्रा में शामिल रहे. 

तिरंगा यात्रा की शुरुआत पटना जंक्शन के बाहरी परिसर से हुई. महावीर मंदिर होते हुए आसपास की मुख्य सडकों के रास्ते तिरंगा यात्रा गुजरी. इस दौरान तिरंगा के साथ ही देशभक्ति और राष्ट्र को समर्पित कई प्रकार के नारे लिखे तख्ती लेकर जन जागरूक किया गया. इसमें सुरक्षा, पर्यावरण ट्रैफिक नियमों के पालन सहित अन्य प्रकार के जागरूकता संदेश दिए गए.

दरअसल, 13 से 15 अगस्त के बीच ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की अपील की गई है. इसके तहत देश के हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए लोगों से आग्रह किया गया है. केंद्र सरकार की ओर से इस दिशा में विशेष तौर पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. विशेषकर स्कूली बच्चों को हर घर तिरंगा से जोड़कर उन्हें अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. 


इसी क्रम में बिहार में  ही इसकी जोरदार तैयारी की जा रही है. पूर्व मध्य रेलवे की ओर से इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी रेल मंडलों में जागरूकता रैली निकालकर लोगों से इस अभियान में जुड़ने की अपील की जा रही है. इसी क्रम में शुक्रवार को पटना जंक्शन से तिरंगा रैली निकाली गई. 


Suggested News