बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में गांधी जयंती पर निकाला गया तिरंगा यात्रा, लोगों से गांधी के बताये रास्ते पर चलने की अपील

नवादा में गांधी जयंती पर निकाला गया तिरंगा यात्रा, लोगों से गांधी के बताये रास्ते पर चलने की अपील

NAWADA : जिले भर में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जा रही है। भाजपा के द्वारा शहर के गांधी इंटर स्कूल में महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिस यात्रा में भाजपा विधायक अरुणा देवी, प्रदेश मंत्री डॉक्टर पूनम शर्मा, जिला अध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, नवीन केसरी, रामानुज कुमार, भोला कुमार आदि कई भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। 

तिरंगा यात्रा के साथ महात्मा गांधी की विचारों पर चलने के लिए कर लोगों से अपील किया गया। इस मौके पर भाजपा विधायक अरुणा देवी ने कहा की महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। शांति, प्रेम और भाईचारे का उन्होंने संदेश दिया।

वहीँ प्रदेश मंत्री डॉ पूनम शर्मा ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भी काम शुरू किया, उसे देश की जनता ने हाथों हाथ लिया है। उन्होंने सुधारात्मक राजनीति की शुरूआत की है। यह पदयात्रा महात्मा गांधी के विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाने की मुहीम है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News