बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दहेज के लिए विवाहिता पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने का किया प्रयास, गंभीर स्थिति में महिला अस्पताल में भर्ती

दहेज के लिए विवाहिता पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने का किया प्रयास, गंभीर स्थिति में महिला अस्पताल में भर्ती

MOTIHARI : मोतिहारी में दहेज के लिए पेट्रोल छिड़ककर पत्नी व उसकी दादी को जलाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। फिलहाल गंभीर हालत में पत्नी व दादी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना सामने आने के बाद परिजनों ने विवाहिता के ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

ढाई साल पहले हुई थी शादी, प्रताड़ना से तंग आकर मायके में ही रह रही थी विवाहिता

घटना संग्रामपुर थाना परसौना गांव की बताई जा रही है। लड़की के पिता हरदेव राउत ने बताया कि उसकी लड़की की शादी ढाई वर्ष पहले केसरिया थाना के सिसवा बाजार के कटहरी गांव में हुआ था ।शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे प्रताड़ना से अजीज होकर वह मायके में रहती थी।शनिवार की रात्रि स्कार्पियो से कुछ लोग मायके में पहुचकर घर का दरवाजा तोड़कर घर मे घुस गए। वही पेट्रोल छिड़कर आग लगा दिया। जिसमें उसकी पुत्री सकीना गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। वहीं आग लगने वाले लोग भाग खड़े हुए। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है ।जहा स्थिति गंभीर बनी हुई है ।

पुलिस से लगाई न्याय की गुहार 

संग्रामपुर थाना क्षेत्र के परसौना निवासी हरदेव राउत ने पुलिस कैम्प में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। पुलिस कैम्प प्रभारी ने बताया कि आवेदन मिला है। प्राथमिकी दर्ज करने के लिए संग्रामपुर थाना भेजा जा रहा है ।


Suggested News