बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर में पारिवारिक विवाद से परेशान महिला ने उठाया खौफनाक कदम, तेल छिड़क कर शरीर में लगाई आग

मुजफ्फरपुर में पारिवारिक विवाद से परेशान महिला ने उठाया खौफनाक कदम, तेल छिड़क कर शरीर में लगाई आग

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने पारिवारिक विवाद के कारण अपने शरीर पर तेल छिड़क कर और आग लगा ली। जिसके बाद देखते ही देखते महिला घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि आगजनी की इस घटना में महीला पुरी तरह झुलस गई।

जिसके बाद पूरे मामले की सूचना लोगों ने सकरा थाना में कार्यरत डायल 112 की टीम को दिया। वहीं सूचना मिलते ही सकरा थाने में कार्यरत डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच कर आनन फानन में घायल महिला को इलाज़ के लिए सकरा के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से महिला के नाजुक हालत को देखते हुए उसे मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में इलाज के लिए भेज दिया गया है।


वहीं पूरे मामले में पूछे जाने पर घायल महिला के पति अशोक कुमार राम ने बताया कि उसकी पत्नी से अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद  होता रहता था। वहीं आज सुबह भी किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से विवाद हुई थी। जिसके बाद पत्नी ने अपने शरीर पर मिट्टी तेल छिड़क कर और आग लगा लिया। 

घटना को लेकर घटनास्थल पर पहुंची डायल 112 की टीम के रितेश कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के चौसीमा गांव में पारिवारिक विवाद के कारण एक महिला ने अपने शरीर पर तेल छिड़कर आग लगा ली है। जिसके बाद मौके पर पहुंचा गया और घायल महिला को इलाज के लिए सकरा के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई हैं। 

Suggested News