बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : बाइक सवार सगे भाईयों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी

BIHAR NEWS : बाइक सवार सगे भाईयों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी

BHAGALPUR : घोघा थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के समीप ट्रक का धक्का लगने से पैंतीस वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना रविवार की दोपहर दो बजे की बताई जा रही है। मृतक के बड़े भाई प्रेम मंडल ने बताया की दोनो सब्जी खरीदने के लिए एक ही मोटरसाइकिल से हटिया जा रहे थे। इसी दौरान युवक के मोबाइल पर किसी संबंधी ने उसे  फोन किया। जिसके बाद युवक बात करने लगा। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने धक्का मार दिया। जिससे की संजय मंडल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीँ उनके भाई प्रेम मंडल बाल बाल बच गये। घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। 

स्थानीय लोगों के सहयोग से ट्रक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत युवक की पहचान घोघा थाना क्षेत्र के कौदवार निवासी 38 वर्षीय संजय मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की मृतक संजय मंडल को 2 पुत्र है। वे राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण पोषण करते थे। 

घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया। मृतक के बड़े भाई प्रेम मंडल ने कहा कि घर में सिर्फ कमाने वाला एक ही संजय मंडल था। अब इस दुनिया में नहीं रहे। सरकार मृतक के पत्नी को उचित मुआवजा दे और ट्रक मालिक के खिलाफ विरुद्ध कार्रवाई करें। इधर पुलिस ट्रक चालक को हिरासत में लेकर छानबीन में जुट गई है। 

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News