बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विधानसभा में तेजस्वी बोले, सिर्फ TTM करने वालों को ही बिहार में सुशासन दिख रहा है

विधानसभा में तेजस्वी बोले, सिर्फ TTM करने वालों को ही बिहार में सुशासन दिख रहा है

PATNA : बिहार विधानसभा में आज गृह विभाग के बजट पर वाद विवाद पर चर्चा हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गृह विभाग के बजट पर वाद विवाद में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बिहार में कथित सुशासनी राज है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि TTM करने वालों को ही सिर्फ सुशासन दिख रहा है। जो लोग ताबड़तोड़ तेल मालिश कर रहे हैं, उन लोगों को ही बिहार में सुशासन दिख रहा है। बाकी लोगों को किसी एंगल से सुशासन नहीं दिखता। कुछ लोगों को सब कुछ समझ मे आ रहा है, लेकिन चाह कर भी नहीं बोल सकते।

उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन राज नहीं बल्कि कथित सुशासनी राज है। बिहार में पुलिस फेल हो चुकी है। पुलिस की नजर  सिर्फ शराब और उससे अवैध कमाई पर है। जिसको जेल में होना चाहिए था, वो बाहर है और जिसे बाहर होना चाहिए वो जेल में है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि कानून व्यवस्था की बात हो या फिर शराबबंदी का दोनों फेल है। इसके लिए खुद नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं। क्योंकि नीतीश कुमार गृह विभाग के मंत्री हैं और गृह विभाग उनके अंदर है।

पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट 


Suggested News