बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इंडो नेपाल सीमा पर गंडक नदी में मिला विलुप्त प्रजाति का कछुआ, जैव विशेषज्ञ वी डी संजू ने इंडियन टेंट टर्टल का मिलना बताया सुखद

इंडो नेपाल सीमा पर गंडक नदी में मिला विलुप्त प्रजाति का कछुआ, जैव विशेषज्ञ वी डी संजू ने इंडियन टेंट टर्टल का मिलना बताया सुखद

BETTIAH : इंडो नेपाल सीमा अंतर्गत वाल्मीकिनगर के 9 आर डी पर एक विलुप्त प्रजाति का कछुआ मिला है। इंडियन टेंट टर्टल अति संरक्षित जलीय जीव है। जिसके तस्करी और घरों में रखने पर पूरी तरह पाबंदी है। ऐसे में इस प्रजाति के कछुआ का गंडक नदी किनारे मिलना वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के लिए एक सुखद खबर है। 

कछुआ के इस विलुप्त हो रहे प्रजाति को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की सूची में शामिल किया है। वन्य जीव विशेषज्ञ वी डी संजू ने खुशी जाहिर करते हुए कहा की वीटीआर में इंडियन टेंट टर्टल का मिलना काफी सुखद खबर है। 

कहा की यह वाल्मीकीनगर के 9 आर डी पर पाया गया है। जिसके ऊपर गुलाबी धारियां हैं और यह देखने में काफी खूबसूरत है। उन्होंने बताया की जिन बच्चों को यह कछुआ दिखा था। उन्होंने वापस नदी में छोड़ दिया। इस तरह के विलुप्त हो रहे वन्य जीवों की सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है। 

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट

Suggested News