बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शेखपुरा में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से दो सगे भाईयों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

शेखपुरा में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से दो सगे भाईयों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

SHEKHAPURA : शेखपुरा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा अस्पताल लाने के दौरान रास्ते मे दम तोड़ दिया। घटना शेखपुरा जिले एक हथियावा थाना क्षेत्र के टाटी नदी पुल के पास हुआ। घटना के बाद एक घायल को चिंताजनक हालत में सदर अस्पताल लाया गया। जहाँ चिकित्सको ने घायल को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दिया। मृतक की पहचान निकटवर्ती लखीसराय जिला के राजकुमार गुप्ता के रूप में की गयी है जो शेखपुरा सदर प्रखंड के कटारी पंचायत के पीआरएस पद पर कार्यरत थे। अपने भाई सुनील कुमार को ले बरबीघा से शेखपुरा आ रहे थे। 

इसी बीच एनएच 333 ए के हथियावा थाना क्षेत्र के टाटी पुल के पास हादसे के शिकार हो गए। बताया जाता है कि मृतक शेखपुरा जिले के बरबीघा में रहते है और अपने भाई को बरबीघा से शेखपुरा आने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दिया है। जिसके बाद मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुँच गए है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शेखपुरा से दीपक की रिपोर्ट

Suggested News