जहानाबाद बाल सुधार गृह से दो बच्चे फरार, प्रशासनिक महकमें में मचा हड़कंप

JEHANABAD : जहानाबाद प्रशासन में उस समय हड़कंप मच गया। जब साईं मंदिर स्थित बाल सुधार गृह से दो बच्चे फरार हो गए। अधीक्षक ने बताया कि जब बच्चों को दोपहर का खाना खिलाया जा रहा था। तब ही दो बच्चे बाथरूम चले गए और दीवार से छलांग लगाकर भाग गए। जब बच्चों की गिनती की गई तो दो बच्चे कम पाए गए। इसके बाद अधीक्षक द्वारा इसकी सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारी को दिया गया। पुलिस पदाधिकारी द्वारा बच्चों की खोज भी शुरू कर दी गई। जिसमें एक बच्चा गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं एक फरार हो गया है। उसको भी पुलिस गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापामारी कर रही है।
बताया जाता है कि इसके पहले दो बार भी ऐसी घटना और हो चुकी है। लेकिन पुलिस प्रशासन ने इस घटना से सीख नहीं लिया। यहीं वजह है की बार-बार बाल सुधार गृह से बच्चे फरार हो जा रहे हैं। इसके अधीक्षक का कहना है कि बाल सुधार गृह में कुछ कमियां है। इसके चलते बच्चे बार-बार फरार हो जाते हैं। वरीय पदाधिकारी को इस कमियां को अवगत कराते हुए पत्र लिखा गया है। जल्द ही सुधार गृह की कमियां को खत्म कर दिया जाएगा। जिससे ऐसी घटना नहीं घटेगी।
लेकिन जो भी हो। जिस तरह से बाल सुधार गृह से बार-बार बच्चे फरार हो रहे हैं। इससे तो ही प्रतीत होता है कि घटना के बाद प्रशासन घटना से सीख नहीं लेती है। इसी के कारण ऐसी घटना बार-बार हो जाती है। इस घटना को लेकर बाल सुधार गृह मैं तीन घटना घट चुकी है। इसके पूर्व भी दो घटना बच्चों भागने का हो चुका है। अगर इस घटना से भी प्रशासन सीख नहीं लेती है तो आने वाला समय में और बड़ी घटना घट सकती है और बच्चे भाग सकते हैं। इसलिए इस घटना से प्रशासन को सबक लेना चाहिए। इसकी कमियां को तुरंत दूर करने की कोशिश की जानी चाहिए।
जहानाबाद से गौरव की रिपोर्ट