बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता की हुई शुरुआत, चार टीमें ले रही हिस्सा

मुंगेर में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता की हुई शुरुआत, चार टीमें ले रही हिस्सा

MUNGER : मुंगेर विश्वविद्यालय अंतर्गत अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ आर एस कॉलेज तारापुर में किया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रभारी प्राचार्य डॉ उदय शंकर दास ने रविवार को फीता काटकर किया।  

डॉ दास ने बताया कि मेजबान सहित चार महाविद्यालय की टीम इसमें भाग ले रही है। पिछले वर्ष भी महाविद्यालय को मेजबानी का अवसर दिया गया था। उन्होंने कहा की शतरंज अनुशासन सिखाता है। सोचने की शक्ति को विकसित करता है। व्यक्ति को आगे की दिशा तय करना सिखाता है।

वहीँ महाविद्यालय के खेल सचिव प्रोफेसर डॉ अश्वनी कुमार ने कहा कि अंतर विश्वविद्यालय के स्तर पर कई प्रकार के खेल का आयोजन कराया जा रहा है। आर एस कॉलेज को शतरंज का मेजबान बनाया गया है । यहां के विजेता को दूसरे विश्वविद्यालय में खेलने का अवसर मिलेगा।

कहा की शतरंज प्राचीन खेल है। महाभारत में इसका जिक्र है। यह राजा महाराजा का खेल था। देश को कैसे सुरक्षित रखा जाए, सेना को कैसे संगठित रखा जाए। इसमें खेल का भाव छुपा है। आज के समय भी जीवन को राष्ट्र को को कैसे सुरक्षित रखा जाए। यह खेल हमें शिक्षा देता है।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Suggested News