पोखरे में घोंघा चुनने उतरी दो किशोरियों की डूबने से हुई मौत, पानी में तैरते थैले से लोगों को मिली जानकारी, गांव में मचा हड़कंप

HAJIPUR : वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहमियां रोहुआ पंचायत के जानकीपुर सिमरा गांव स्थित पोखर मे डुबने से दो युवती की मौत हो गई। दोनों युवती घर से घोंघा चुनने पोखर में गई थी। मृतक करीब 16 वर्षीय सोनम कुमारी पिता मुसाफिर राम एवं रीति कुमारी करीब 15 वर्षीय पिता श्याम बाबु राम जानकीपुर निवासी बताया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवती करीब तीन बजे घर से निकली थी काफी देर बाद घर नही लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरु किया इसी दौरान जानकीपुर पोखर के समीप एक पोलिथिन का थैला मिला। थैला में घोंघा था तब लोगों को शक हुआ की दोनों युवती घोंघा चुनने के दौरान पोखर मे डुब गई होगी। घटना की खबर आग की तरह फैल गई और काफी संख्या मे पोखर के समीप पहुंच गये।
सूचना मिलते ही पुलिस भी अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को खोजने के लिए गोताखोर को बुलाया गया। गोताखोर ने महाजाल से दिनों युवती का शव बरामद किया। शव बरामद होते ही दोनों के परिजनों मे कोहराम मच गया।
इस संबंध मे थानाध्यक्ष रामकृष्ण परमहंस ने बताया की पोखर में डुबने से युवती की मौत हुई है दोनों शव को पोस्टमार्टम मे भेजने की कार्रवाई की जा रही है।