बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, एक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

BIHAR NEWS : मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, एक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

KHAGARIA : जिले के मानसी थाना इलाके के रोहियार गांव में आज सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हुई है। इस झड़प में लाठी-डंडे चलने के साथ दो राउंड फायरिंग भी हुई है। इस फायरिंग में एक किशोर संस्कारी यादव गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। 

ग्रामीणों की मॉने तो मूर्ति विसर्जन को लेकर कोसी नदी घाट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रजंन यादव और उसके समर्थक आये और बज रहे डीजे को बंद करने को कहा। जिसका विरोध करने पर दो गुटों में पहले मारपीट हुई। इसके बाद दूसरे गुट से रजंन यादव ने गोली चला दिया। जिससे एक किशोर जख्मी हो गया और बाद में उसकी मौत हो गयी। 

हालांकि मानसी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मामले की छानबीन कर रही है। लेकिन गांव में तनाव का माहौल है। उधर इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News