बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेटी के ससुराल से लौट रहे पिता सहित दो की सड़क हादसे में मौत, साथ में मौजूद बेटे की हालत नाजुक

बेटी के ससुराल से लौट रहे पिता सहित दो की सड़क हादसे में मौत, साथ में मौजूद बेटे की हालत नाजुक

BUXER : बिहार के बक्सर में सड़क हादसा हादसा हुआ है। यहा एनएच 84 बक्सर-पटना फोरलेन पर नया भोजपुर गांव के पास कांव नदी पुल पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। फिलहाल, उसे इलाज के लिए डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। वहीं दोनों शव को उठाकर पुलिस ने पुराने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

सड़क दुर्घटना में मृतकों की पहचान स्थानीय नगर परिषद क्षेत्र के महरौरा गांव निवासी धनराज कुमार पिता संजय राम (19 वर्ष) और इटाढ़ी थाना क्षेत्र के ओड़ी गांव निवासी जगदानंद राम (65 वर्ष) के रूप में हुई है।

बेटी के घर से लौट रहे थे तीनों

गंभीर रूप से घायल मृतक के पिता संजय राम (48 वर्ष) हैं। मृतक जगदानंद राम घायल संजय राम के बहनोई हैं। तीनों रविवार की सुबह भोजपुर जिले के शाहपुर थाना अंतर्गत नौरंगा गांव में गए थे। नौरंगा में संजय राम की बेटी की शादी हुई है। वहां कुछ दिनों से विवाद चल रहा था।

इसकी सूचना मिलने पर पंचायती करने के लिए महरौरा से पिता-पुत्र और बहनोई एक ही पल्सर बाइक पर सवार होकर वहां गए थे। देर शाम लौटते समय फोरलेन पर कांव नदी पुल के समीप बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर सीधे पुल के नीचे गिर गई।


 

Suggested News