बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सासाराम में अलग अलग दुर्घटना में एक ही दिन दो सगे भाईयों की हुई मौत, परिजनों में छाया मातम

सासाराम में अलग अलग दुर्घटना में एक ही दिन दो सगे भाईयों की हुई मौत, परिजनों में छाया मातम

SASARAM : जिले में हादसों की अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जहां एक ही दिन दो सगे भाइयों की अलग-अलग दुर्घटनाओं में मौत हो गई। पहले बड़ा भाई सत्येंद्र राम की मौत सासाराम के मुफस्सिल थाना के समरडीहा के पास दो बाइक की टक्कर में घायल होने से हो गई। वहीँ उसके कुछ ही देर के बाद नासरीगंज के सुकहरा डिहरी में मृतक के छोटे भाई मिथलेश राम की भी मौत पेड़ गिरने से हो गई। 

एक ही दिन महाराज राम के दो बेटों की अलग-अलग दुर्घटनाओं में मौत से परिजनों में मातम छा गया। पहली घटना सासाराम के समरडीहा गांव की बताई जाती है, जहां दो बाइक की टक्कर में 55 साल के सतेंदर राम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक सतेंदर राम करगहर थाना के दामोदरपुर के रहने वाले थे। 

लेकिन थोड़ी देर के बाद सूचना आई की बाइक दुर्घटना में मृतक सतेंदर राम के छोटे भाई मिथिलेश राम की ताड़ का पेड़ गिरने से उसमें दबकर मौत हो गई। बता दें कि छोटा भाई मिथिलेश राम 35 वर्ष का था तथा वह नासरीगंज के सुकहरा डिहरी में अपने ससुराल में रह रहा था। संजोग ऐसा कि एक ही दिन अलग-अलग घटनाओं में दोनों सगे भाइयों की मौत हो गई।

सासाराम से राजू की रिपोर्ट 

Suggested News