बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : मासूम के गले में दो दिनों से अटका है दो रूपये का सिक्का, जान बचाने में जुटे डॉक्टर

BIHAR NEWS : मासूम के गले में दो दिनों से अटका है दो रूपये का सिक्का, जान बचाने में जुटे डॉक्टर

NALANDA : जिले की एक बच्ची पिछले 2 दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। खेलने के दौरान बच्ची गलती से 2 का सिक्का निगल गयी। जिसके बाद से उसे बोलने सहित अन्य तरह की परेशानियों हो रही है। 


हालत बिगड़ने पर मंगलवार को परिजन उसे इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने एक्सरे करवाया है। एक्सरे में साफ तौर पर देखा जा सकता है की सिक्का बच्चे के गले के बीचो बीच अटका हुआ है। 

पीड़ित बच्ची नूरसराय थाना इलाके के कखड़िया गांव निवासी अजय शर्मा की 7 वर्षीय बच्ची प्रियंका कुमारी है। पिता अजय शर्मा ने बताया की 1 अगस्त को उनकी बच्ची खेलने के दौरान गलती से दो का सिक्का निगल गयी। पहले दिन तो बच्ची ने कुछ नहीं बताया। लेकिन जब खाने और सांस लेने में उसे तकलीफ होने लगी। तब उसने अपनी मां को सारी बात बताई। उसके बाद उसे आज इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया।

सदर अस्पताल के सर्जन डॉ राजशेखर ने बताया कि एक्सरे में सांस की नली में सिक्का साफ तौर पर दिख रहा है। यहां बेहतर व्यवस्था नहीं होने के कारण मेडिकल कॉलेज पावापुरी रेफर किया गया है। धीरे धीरे बच्ची की हालत बिगड़ रही है। उसे जल्द ऑपरेशन कर सिक्का नहीं निकाला गया तो जान भी जा सकती हैं।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News