बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक ही बाइक पर जा रहे थे दो किशोरी और दो किशोर, बेकाबू ट्रक ने चारों को रौंद दिया, तीन की मौत

एक ही बाइक पर जा रहे थे दो किशोरी और दो किशोर, बेकाबू ट्रक ने चारों को रौंद दिया, तीन की मौत

SHEIKHPURA : खबर शेखपुरा जिले से है, जहां बीती रात हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मरनेवालों में दो किशोरी और एक किशोर शामिल हैं। वहीं एक अन्य किशोर गंभीर रुप से घायल है। 

यह हादसा जिला के बरबीघा थाना क्षेत्र के लालूनगर के पास शेखपुरा-बरबीघा राष्ट्रीय उच्च पथ की है, एक तेज रफ्तार ट्रक ने बुलेट को रौंद दिया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त दो किशोर और दो किशोरी एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि घायल और मृतक किशोर-किशोरियां किसी आर्केस्ट्रा ग्रुप से जुड़े हो सकते हैं। हादसे में शिकार एक किशोर औरंगाबाद जिले का बताया जा रहा है।

घायल को इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया है। रविवार की सुबह तक मृतकों और घायल की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक किशोर की जेब से एक पुराना पहचान पत्र मिला है, जिसमें मनोहर कुमार नाम लिखा है। 

अनुमान लगाया जा रहा है कि आर्केस्ट्रा में काम करने वाली किशोरियां शेखपुरा में किराया का मकान लेकर रह रही थी। सभी शनिवार की रात किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलेट बाइक से जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस सभी के परिजनों से संपर्क साधने में जुटी है। 



Suggested News