बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मौसेरी बहन की शादी में दो किशोरी हादसे की हुई शिकार, नदी में डूबने से हुई मौत, मातम में बदला खुशी का माहौल

मौसेरी बहन की शादी में दो किशोरी हादसे की हुई शिकार, नदी में डूबने से हुई मौत, मातम में बदला खुशी का माहौल

PATNA: कहते है जिंदगी में कब क्या हो जाए इसका कोई गारंटी नहीं है, अभी कोई हंस बोल रहा हो और अगले ही पल वो हादसे के शिकार हो जाते हैं। अभी जो सांसे ले रहे होते हैं अगले ही पल उनकी सांसे टूट जाती है। ऐसा ही एक मामला राजधानी पटना से सामने आया है। जहां शादी समारोह में शामिल होने आई दो लड़कियां हादसे की शिकार हो गई है। वहीं इस घटना के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 

दरअसल, पूरा मामला खुशरूपुर थाना क्षेत्र के खिरोधरपुर का है। जहां दो लड़कियां अपनी मौसेरी बहन की शादी की खुशियों में शामिल होने आई थी। वहीं दोनों बहन गंगा स्नान करने के लिए गंगा नदी में गई थी। वहीं नदी में डूबने से दोनों लड़कियों की मौत हो गई है। मृतका 15 वर्षीय अनिशा कुमारी औऱ 12 वर्षीय नेहा कुमारी है।

दोनों अपनी मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए खिरोधरपुर आई थी। शादी समारोह के बीच दोनों लड़कियां गंगा स्नान करने के लिए गयी थी। जिसमें दोनों लड़कियां गंगा की तेज धार में डूबने लगी। जिसमें दोनो की मौत हो गयी। जिन्हें स्थानीय गोताखोरों की सहायता से निकाल लिया गया।

फिलहाल परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। फिलहाल मौके पर अंचलाधिकारी और स्थानीय थानाध्यक्ष बने हुए है। मृतकों में एक नालन्दा जिले की तो दूसरी पटना के फतुहा क़ई रहने वाली बताई जा रही है। शादी की खुशियां मातम में बदल गई है। फिलहाल मृतकों का शव बरामद नहीं हुआ है। 

पटना से रजनिश की रिपोर्ट

Suggested News