बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खगड़िया में ड्यूटी पर तैनात दो चौकीदारों को बदमाशों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

खगड़िया में ड्यूटी पर तैनात दो चौकीदारों को बदमाशों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

KHAGARIA : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अपराधी गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। पुलिस एक घटना को सुलझा भी नहीं पाती है की अपराधी दूसरी घटना को अंजाम देकर फ़रार ही जा रहे हैं। 


इसी कड़ी में जिले के अलौली थाना इलाके के बनहेर बांध के पास बेखौफ बदमाशों ने दो चौकीदार को गोली मारकर घायल कर दिया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया है। 

घटना तब हुई जब दोनों चौकीदार बांध पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी बीच बदमाशों ने दोनों को गोली मार दिया और मौके से फ़रार हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों चौकीदार अलौली थाना के बताये जा रहे हैं। जिनकी पहचान श्याम सुंदर साह और जय नारायण पासवान के रूप में की गयी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। 

खगडिया से अनिश कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News