Bihar Transfer News:राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में चला तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 270 अफसरों का ट्रांसफर, बिहार सरकार का सख्त फरमान, पढ़िए लिस्ट

Bihar Transfer News: बिहार की सियासत और प्रशासनिक गलियारों में एक बार फिर बड़े फेरबदल की दस्तक सुनाई दी है।..

Bihar Transfers 270 land Revenue Department Officers
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में चला तबादला एक्सप्रेस- फोटो : reporter

 Bihar Transfer News: बिहार की सियासत और प्रशासनिक गलियारों में एक बार फिर बड़े फेरबदल की दस्तक सुनाई दी है। बिहार सरकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में व्यापक बदलाव करते हुए बिहार राजस्व सेवा के अधीन अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी, प्रभारी अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी और समकक्ष पदों पर तैनात कुल 270 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के साथ ही यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिससे राजस्व महकमे में हलचल तेज हो गई है।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव अजीव वत्सराज द्वारा जारी आदेश में साफ कहा गया है कि इस कवायद का मकसद राजस्व प्रशासन को अधिक मुस्तहकम, जवाबदेह और असरदार बनाना है, ताकि भूमि और दाखिल-खारिज से जुड़े मामलों का तेजी से निपटारा हो सके। सरकार ने इस बार अफसरों को कोई राहत नहीं दी है। स्पष्ट निर्देश है कि स्थानांतरित अधिकारियों को ट्रांजिट लीव का लाभ नहीं मिलेगा और उन्हें फौरन नई तैनाती स्थल पर योगदान देना होगा।

सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को भी हिदायत दी है कि संबंधित अधिकारियों को बिना किसी तामझाम के तत्काल कार्यमुक्त करें और एक सप्ताह के भीतर अनुपालन रिपोर्ट विभाग को भेजें। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को शासन-प्रशासन में नई रफ्तार और जवाबदेही कायम करने की अहम कोशिश माना जा रहा है।

रिपोर्ट- रंजीत कुमार