बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दूध बेचकर घर लौट रहे एक ही परिवार के दो युवको की सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार में मचा कोहराम

दूध बेचकर घर लौट रहे एक ही परिवार के दो युवको की सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार में मचा कोहराम

NAWADA : जिले से एक बड़ा ही दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।  घटना के बाद से दोनो के परिवार में  कोहराम मचा हुआ है। वहीं पूरे गांव में शोक व्याप्त है। 

घटना के संबंध में बताया  गया है कि  जिले के नान्हों विगहा निवासी विलास यादव और तनिक यादव दूध बेचकर अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अकबरपुर थाना क्षेत्र के गोवर्धन मंदिर के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद डाला। 

घटना में गंभीर रुप से घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया, लेकिन पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही दोनो की मौत हो गई। 

परिवार के दो युवकों की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। 

इधर घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर जमकर बवाल काटा। बाद में पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम को खत्म कराया। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News