बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

भागलपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BHAGALPUR : भागलपुर के लोहिया पुल पर देर रात अज्ञात वाहन से दुर्घटना होने पर दो युवक की मौत हो गई है। दोनों युवक की पहचान बुद्धू चक्कर रहनेवाले 28 वर्षीय जितेंद्र कुमार और कुर्सेला के रहने वाले 25 वर्षीय दीपक कुमार मंडल के रूप में हुई है। 


गौरतलब है कि 2 लोग प्राइवेट कंपनी में भागलपुर में काम करते थे और यही डेरा लेकर रहते थे। वही दीपक कुमार मंडल के पिता नागेश्वर मंडल ने बताया की हम लोगों को तकरीबन 12:00 बजे रात में सोनू कुमार नाम के लड़के ने फोन कर जानकारी दी कि आपका बेटा एक्सीडेंट कर गया है। 

उन्होंने कहा की हम लोग जाकर देखें तो वह बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो चुका था। वही जितेंद्र कुमार के भाई प्रशांत कुमार ने बताया की हमारे छोटे भाई भागलपुर में ही रहकर जॉब किया करते थे। दोनों परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। 

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 


Suggested News