बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पालीगंज में 7 और 8 दिसंबर को होगा उल्लार धाम सूर्य महोत्सव का आयोजन, राज्य सरकार ने दिया 8 लाख का सहयोग राशि

पालीगंज में 7 और 8 दिसंबर को होगा उल्लार धाम सूर्य महोत्सव का आयोजन, राज्य सरकार ने दिया 8 लाख का सहयोग राशि

PATNA: पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र उल्लारधाम स्थित द्वापरकालीन पौराणिक उलार्क सूर्य मंदिर नगरी में 7और 8 दिसंबर को दो दिवसीय उल्लार सूर्य महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए राज्य सरकार के कला और सांस्कृतिक विभाग ने 8लाख रुपए की सहयोग राशि जारी किया हैं। जिसमें पटना, कलकत्ता और माया नगरी मुंबई के दर्जनों नामचीन कलाकारों की भाग लेने की उम्मीदें हैं।

मिली जानकारी अनुसार पालीगंज SDM और उल्लारधाम सूर्य मंदिर न्यास समिति के पदेन अध्यक्ष जयचंद्र यादव की अध्यक्षता में एक बैठक मंदिर न्यास समिति की सदस्यों एवं अन्य गन्य मान्य लोगों के साथ आयोजित किया गया। जिसमें उल्लारधाम सूर्य महोत्सव आयोजित कैसे और कब किया जायेगा और कौन कौन से कालकारों की भाग लेने की चर्चा करने साथ साथ विस्तृत रूप से सिलसिले वार तरिके से सभी बिन्दुओं पर उल्लार सूर्य महोत्सव की तैयारियों की रूपरेखा तैयार करते हुए सभी बातों पर विस्तृत रूप से विचार विमर्श किया।

उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी की वीभत्स विभिशिका की वजह से कोरोना काल से ही कई वर्षो से उल्लार सूर्य महोत्सव आयोजित नहीं हो पा रहा था। पिछले दिनों उल्लार धाम मे छठपुजा की तैयारियों का जायजा लेने पहुँचे पटना जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह से मीडिया कर्मियों ने कई सालों से उल्लार धाम सूर्य महोत्सव की नहीं होने की बात उठाई थी। साथ ही इसे फिर से शुरू करने की सवाल उठाते हुए इसकी पहल करने की मांग किया था। जिसका पत्रकारों को जबाब देते हुए उन्होंने कहा था कि मेरी ओर से पहल किया जायेगा। मैं कला और सांस्कृतिक विभाग से इसे फिर शुरू की आग्रह करूंगा। उन्होंने एक तिथि तय कर भेजनें की आग्रह किया था। जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने अपनी वादा निभाते हुए पहल किया और उसका परिणाम सुखद रूप से सामने आया। कला सांस्कृतिक विभाग ने इस बार उल्लार सूर्य महोत्सव के लिए 8 लाख रुपए स्वीकृत किया हैं। जिससे उल्लारधाम सूर्य महोत्सव की शुरू करने की रास्ते साफ हो गया।

वहीं SDM जयचंद्र ने बताया कि दो दिवसीय इस बार उल्लारधाम सूर्य महोत्सव को 7और 8 दिसंबर को काफ़ी भव्य तरिके से आयोजित जायेगा। जिसकी जोर शोर से तैयारी किया जा रहा हैं। इस बार पटना के साथ साथ कलकत्ता और मुंबई के कई नामचीन सितारे भाग लेंगे। इसके लिए प्रयास किया जा रहा हैं। जिसके लिए कला सांस्कृतिक विभाग ने 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत किया हैं। दो दिवसीय उल्लार सूर्य महोत्सव के पहले दिन 7 दिसंबर को उल्लार सूर्य मंदिर में पिछले दिनों सफल और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हुए छठपूजा में बेहतर कार्य और सहयोग करने लोगों का सामान समरोह के साथ साथ स्थानीय कालकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उस उनके द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति होंगी। वहीं दूसरे दिन 8 दिसंबर को  पटना,कलकत्ता और मुंबई के कई भोजपुरी और फ़िल्मी नामचीन सितरो की रंगारंग प्रस्तुति होंगी। जिसके लिए सभी आवश्यक और जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। इस बैठक की संचालन सूर्य मंदिर न्यास समिति के सचिव प्रमोद अवतार चंद्रवंशी ने किया। इस बैठक में सूर्य मंदिर न्यास समिति के संरक्षक बाबा अवध बिहारी दास, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार सुमन, दुल्हिन बजार बीडीओ पूर्णिमा कुमारी, थानाध्यक्ष सोनू कुमार,जिला पार्षद सदस्य सर्वेश कुमार यादव, रामप्रवेश यादव, समेत न्यास समिति सभी सदस्यों के साथ कई लोग मौजद रहे।

Suggested News