बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उमा भारती नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, अमित शाह को पत्र लिखकर बताई ये वजहें...

उमा भारती नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, अमित शाह को पत्र लिखकर बताई ये वजहें...

केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने फिर उस बात को दोहराया है जिसमें उन्होंने कहा था कि वे आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उमा भारती ने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए शनिवार को कहा कि वो चुनाव नहीं लड़ने के अपने पूराने वादे को दोहराते हुए कहना चाहती हैं कि अब बीजेपी भी इसकी आधिकारिक घोषणा कर दे।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि वो अगले डेढ़ साल सिर्फ गंगा और राम को देना चाहती हैं।


 उमा भारती ने आगे लिखा, 'मैंने पहले भी आप सब मित्रों को बताया है कि अगले डेढ़ साल तक मैं अधिकतम समय गंगा के किनारे बिताना चाहती हूं. इस अवधि के दौरान मैं भाजपा के कहे अनुसार लोकसभा चुनाव प्रचार में भाग लूंगी एवं भाजपा जो जिम्मेदारी देगी, उसे भी संभालूंगी.'

उमा भारती ने यह भी लिखा कि वे जीवन के आखिरी सांस तक राजनीति से रिटायर नहीं होंगी और मरते दम तक गरीब आदमी के अधिकारों के लिए राजनीति करती रहेंगी। सिर्फ गंगा और राम के लिए अपने को चुनावी राजनीति से अलग कर रही हैं।

Suggested News