बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भांजे तेजस्वी यादव पर बरसे मामा साधू यादव, कहा - कहने से 'बाप' की पार्टी नहीं होता, मौका मिला तो अपने चपरासियों को भेज दिया राज्यसभा

भांजे तेजस्वी यादव पर बरसे मामा साधू यादव, कहा - कहने से 'बाप' की पार्टी नहीं होता, मौका मिला तो अपने चपरासियों को भेज दिया राज्यसभा

NEW DELHI : तेजस्वी यादव द्वारा राजद को माय के साथ बाप की पार्टी कहे जाने को लेकर  मामा साधू यादव ने बड़ा हमला किया है। उनहोंने कहा कि सिर्फ कहने से 'बाप की पार्टी' नहीं होती है, उसे साबित करना होता है। जब उन्हें साबित करने का मौका मिला तो उन्होंने राज्यसभा के लिए अपने चपरासी को आगे बढ़ाया। क्यों नहीं दूसरे को मौका दिया। यही नहीं एक और सीट पर हरियाणा से प्रवासी को मौका दिया, क्यों नहीं बहुजन को मौका दिया। वह भी एक चपरासी ही है। तेजस्वी सिर्फ कहने के लिए राजद को एटूजेड की पार्टी कहते हैं। हकीकत कुछ और है।

कभी राजद के हर फैसले में बड़ी भूमिका निभानेवाले साधू यादव यहीं पर नहीं रूके। वह बोल कुछ और रहे हैं और कर कुछ और रहे हैं। पहले उसे जमीन पर उतारते फिर बोलते तो समझ में आते। सिर्फ ब्राह्मण को उन्होंने मौका दिया,  उनका वोट कहां हैं। बिहार के लोग मूर्ख नहीं है, बिहार के लोगों को तरजीह दीजिए, उन्हें मौका दीजिए, तब न लोग मानेंगे। खाली बोलने से बहुजन, महिला और आधी आबादी से कुछ नहीं होगा

संजय यादव के नाम पर तेजस्वी पर साधा निशाना

हरियाणा से आए संजय यादव को राज्यसभा से साधू यादव बेहद खफा नजर आए। उन्होंने कहा कि हरियाणा से आए व्यक्ति के कारण लालू जी 31 साल से परेशानी झेल रहे हैं। अब हरियाणा से एक और व्यक्ति को तेजस्वी यादव लेकर आए हैं। यह तेजस्वी यादव के लिए बड़ा घातक होगा। अगर तेजस्वी यादव को किसी यादव को ही मौका देना था तो बिहार से ही किसी यादव को राज्यसभा भेजते है। 

Suggested News