बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में तेज रफ्तार का कहर : अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर खाई में गिरी, हादसे में दो की मौत, कई गंभीर घायल

भागलपुर में तेज रफ्तार का कहर : अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर खाई में गिरी, हादसे में दो की मौत, कई गंभीर घायल

भगलपुर. थाना क्षेत्र के महद्दतपुर टोल प्लाजा के पास बड़ा हादसा हुआ। खगड़िया की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर खाई में जा गिरी। इसमें दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि कार में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैं। घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया है।

नवगछिया में तेज रफ्तार का कहर नहीं रुक रहा है। आज दूसरे दिन भी महद्दतपुर टोल प्लाजा के पास खगड़िया की तरफ से आ रही कार ने डिवाइडर में टक्कर मार दी। इसके बाद कार खाई में गिर गयी। इसमें कार में सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों के द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दो लोगों की मौत होने की बात कही है।

Suggested News