बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हाजीपुर में अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, पत्नी की मौके पर हुई मौत, पति की हालत गंभीर

हाजीपुर में अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, पत्नी की मौके पर हुई मौत, पति की हालत गंभीर

HAJIPUR: बिहार के वैशाली में भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है। जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया मोड़ के पास अनियंत्रित हाईवे ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया। जिससे पत्नी की मौत मौके पर ही हो गई। पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना गंगा ब्रिज थाने की पुलिस को दी गई। 

वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कवायत शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गोरौल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी साकेत झां 23 वर्षीय पत्नी काजल कुमारी के रूप में हुई है। घटना में साकेत झा भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार काजल कुमारी अपने पति साकेत कुमार झा के साथ बाइक सवार होकर सबलपुर के तेरसिया मध्य विद्यालय में पढ़ने आ रही थी। 

तभी तेरसिया मोड़ के पास अनियंत्रित हाईवे ने रौंद दिया। जिससे काजल की मौत मौके पर ही हो गई। साकेत कुमार झा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का इलाज सदर अस्पताल हाजीपुर में चल रहा है।  मौके पर पहुंची गंगा ब्रिज थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतक काजल की शादी 3 वर्ष पहले हुई थी। डेढ़ साल की एक बच्ची भी है। मृतक के प्रति साकेत कुमार झा सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं। 

इस संबंध में गंगा ब्रिज थाना अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया तेरसिया मोड़ के पास अनियंत्रित हाईवे ने बाइक सवार को रौद दिया है। जिसमें एक महिला की मौत हो गई है। जबकि बाइक चला गंभीर रूप से घायल है। मौके से हाईवे को जब्त कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हाजीपुर से ऋषभ की रिपोर्ट 

Suggested News