बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में बेटी का इलाज कराकर घर लौट रहे दंपत्ति को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, पत्नी के सामने ही पति और पुत्री की हुई मौत

नालंदा में बेटी का इलाज कराकर घर लौट रहे दंपत्ति को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, पत्नी के सामने ही पति और पुत्री की हुई मौत

NALANDA : जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के बिहारशरीफ-राजगीर मार्ग पर मंगलवार को कोसुक पुल के पास ट्रक से कुचलकर पिता-पुत्री की मौत हो गयी। पत्नी गंभीर रूप से जख्मी है। मृतक की पहचान भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के मुसेपुर गांव निवासी चंद्रशेखर रविदास व उसकी पुत्री सलोनी कुमारी के रूप में की गयी है। चंद्रशेखर की पत्नी रेखा देवी का इलाज चल रहा है। पूरा परिवार सिलाव में रहता है। दंपती बिहारशरीफ में अपनी पुत्री का इलाज करा सिलाव लौट रहे थे।

घटना के सम्बन्ध में परिजनों ने बताया कि सिलाव में वह मिस्त्री का काम करता है। मंगलवार को बेटी का इलाज करवाने के बाद तीनों बाइक से सिलाव लौट रहे थे। तभी ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में चंद्रशेखर की मौके पर ही मौत हो गयी। पत्नी व बेटी को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान बच्ची की भी मौत हो गयी। 

थानाध्यक्ष नारदमुनी सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से दोनों को पावापुरी भेजा गया था। इलाज के क्रम में बच्ची की मौत हो गयी। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजन के हवाले कर दिया गया है। लिखित आवेदन मिलने पर एफआईआर की जाएगी।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News