बांका में सड़क पर खड़े 3 किसानों को अनियंत्रित ट्रक ने कुचला, दो की हुई मौत, एक गंभीर रूप से हुआ जख्मी

BANKA : जिले के अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग में शाहकुंड बांका -भागलपुर सीमावर्ती विशवासपुर गांव के लबकी बहियार पुलिया के समीप ट्रक के चपेट में आने से एक अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक चिरैया गांव का लूखो रजक बताया जा रहा है। 

वहीं गंभीर रूप से जख्मी वृद्ध विश्वासपुर गांव निवासी लखनलाल शर्मा की भागलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरा जख्मी शाहकुंड थाना क्षेत्र के किरणपुर गांव के सिद्धो यादव का भागलपुर के मायागंज में इलाज चल रहा है। 

Nsmch

घटना भागलपुर के शाहकुंड थाना क्षेत्र की है। घटना से आक्रोशित लोगों शव मुख्य सड़क पर जाम कर दिया। जिससे मुख्य मार्ग में भारी एवं यात्री वाहन की लंबी कतार लग गई। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लखनलाल शर्मा सुबह टहलने के लिए किरणपुर मोड़ की ओर जा रहा था। जबकि लूखो रजक बहियार में मूंग पटवन करने गया था।

इसी क्रम में लबकी बहियार पुलिया के समीप तीनों आपस में बात कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से अमरपुर की ओर जा रहे ट्रक चालक ने लुखो रजक को कुचल दिया। जिसमें दोनों भी ट्रक के चपेट में आकर जख्मी हो गए। वहीं सूचना मिलने के बाद शाहकुंड पुलिस घटनास्थल पर पहुंच आक्रोशित लोगों को शांत किया। साथ ही शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट